शेखपुरा में बिजली के करंट से गुरुवार के दिन भारतीय थल सेवा के 25 वर्षीय जवान गौतम कुमार की मौत हो गई थी। पैतृक गांव सदर प्रखंड के रसलपुर गांव में होने के बाद अभी भी पूरे गांव में मातम पसरा है। गांव के एक मध्यमवर्गीय किसान रविंद्र सिंह का इकलौता पुत्र गौतम भारत -पाक सीमा पर जम्मू काश्मीर के उरी सेक्टर में पदस्थापित था।

कोई भी प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचा
सैनिक की असामयिक मौत होने के बाद जिला प्रशासन या जिला पुलिस प्रशासन के कोई भी एक पदाधिकारी दिवंगत सैनिक को अंतिम विदाई देने न पहुंचे।यहां तक कि प्रशासन के कोई एक पदाधिकारी मृतक के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे। इस बाबत दिवंगत सैनिक के भतीजा सौरभ सिंह ने कहा कि घटना के बाद कल ग्रामीणों द्वारा जिला पुलिस प्रशासन को फोन करके दिवंगत सेना के जवान को अंतिम विदाई देने की भी अपील की गई थी।

लेकिन, दिवंगत सैनिक को मरणोपरांत अंतिम विदाई देना तो दूर आज तक कोई पदाधिकारी या अधिकारी परिजनों से मिलने उसके घर नहीं पहुंचे।जिसका विक्षोभ मृतक के परिजनों के साथ साथ गांव वालों में भी है। सौरभ सिंह बताते है कि अगले माह उन्हे सेना में हवलदार पद पर पदोन्नति मिलने वाली थी। अपने पांच वर्षीय पुत्र आर्यन और तीन वर्षीय पुत्री आराध्या का एकसाथ ही जन्मदिन मनाने को सीमा पर से छुट्टी लेकर पांच दिन पहले घर आए थे।


तार की चपेट में जवान आ गया था
बुधवार की रात घर में बेटा और बेटी का बर्थ डे धूमधाम से मनाया गया। बर्थ डे मनाने के 24 घंटे के अंतराल यह हादसा हुआ और सैनिक की जान फसल देखने घर से बघार की ओर निकलने के दौरान टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से हो गई। दिवंगत सैनिक की पत्नी 24 वर्षीय खुशबू कुमारी भी इसी जिला के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमी गांव के रहनेवाली है। वह, बीएड फाइनल वर्ष की छात्रा है।

गांव में मातम
पति की मौत के बाद खुशबू के ऊपर बड़ा पहाड़ टूट कर गिर पड़ा है।दो छोटे छोटे बच्चों का लालन पालन करने के साथ सास ससुर की जिम्मेवारी भी कम उम्र में भगवान ने थोप डाला। पूरे रसलपुर गांव में सैनिक की मौत के बाद अभी मातम पसरा है। बीती रात्रि पटना जिला के बाढ़ स्थित गंगा घाट पर दिवंगत सैनिक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार परिवारवालों ने किया। चचेरे भाई प्रमोद कुमार ने मुखाग्नि दी।





