समस्तीपुर:गंगा स्नान के लिए निकला था, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई ह’त्या

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व गंगा स्नान के लिए निकले युवक की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश के तहत कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक दिलीप कुमार की पत्नी रिंकू देवी व उसके प्रेमी शोभित राय को गिरफ्तार कर लिया है।

समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या - Dainik Bhaskar

रोसड़ा के डीएसपी सहियार अख्तर ने विभूतिपुर थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को बताया कि दिलीप पहले प्रदेश में रहता था ।कोरोना के दौरान वह वापस लौटा था। जब दिलीप प्रदेश में रह रहा था तो उसकी पत्नी रिंकू का गांव के ही शोभित राय से अवैध संबंध हो गया । जब दिलीप कोरोना कॉल में वापस लौटा और उसे इस संबंध की जानकारी हुई तो उसने काफी विरोध किया था।

दिलीप के घर पर रहने के दौरान रिंकू शोभित से नहीं मिल पा रही थी ।जिस कारण दोनों ने दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची ।इस दौरान शोभित ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही चंदन सौरव और राकेश नामक युवक से मिलकर एक लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी गोली मारकर हत्या करा दी।

गंगा स्नान करने के लिए दिलीप की पत्नी ही बार-बार दबाव दे रही थी। और जब दिलीप घर से गंगा स्नान के लिए निकला तो उसने शोभित को फोन कर घर से निकलने की जानकारी दे दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.