सीवान में बिना फाटक बंद किए दौड़ती दिखी ट्रेन:रेलवे की ला’परवाही; हो सकता था बड़ा हा’दसा

सीवान जिले में रेलवे की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां गुरुवार को फाटक बंद किए बगैर ही पैसेंजर ट्रेन दौड़ती हुई स्टेशन की तरफ तेजी से निकल गई। मामला मशरख-थावे रेलखंड पर स्थित महाराजगंज रेलवे ढाला का है। हालांकि यह वीडियो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल होने रहा था।

रेलवे की लापरवाही का VIDEO VIRAL; हो सकता था बड़ा हादसा | The train was seen running without closing the mold; could have been a big accident - Dainik Bhaskar

तस्वीरों में देखा जा सकता कि 05441 नंबर की सवारी गाड़ी मशरख से चलकर समय करीब 8:15 बजे सुबह महाराजगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी। ट्रेन जैसे ही महाराजगंज प्रकाश पैट्रोल पंप स्थित रेलवे ढाला के समीप पहुंची तो गेटमैन की लापरवाही की वजह से खुले फाटक के बीच ट्रेन वहां से दनदनाती हुई निकल गई। हालांकि गनीमत यही रहेगी कोई बड़ा वाहन उस समय खुले फाटक के अंदर प्रवेश नहीं किया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

तस्वीरों में देखा जा सकता कि गेटमैन की लापरवाही की वजह से ट्रेन बिना फाटक बंद किए बगैर ही स्टेशन की तरफ निकल रही। इसमें एक यात्री रेलवे ढाला के काफी अंदर रेलवे लाइन के पास बैग लिए हुए खड़ा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे।

लोगों का कहना है कि इस तरह से अगर लापरवाही हमेशा होती रही तो एक दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ माह पूर्व इसी रेलखंड पर ट्रेन को रोककर ढाला बंद करने का तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस बार फिर तस्वीर सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन सवालों के घेरे में है।

बताते चलें कि रेलवे के द्वारा इस रेलखंड पर ढाला बंद और खोलने के लिए गेटमैन को नियुक्त नहीं किया गया है। यहां इंजन में मौजूद एक रेलकर्मी के द्वारा ही ढाला के समीप ट्रेन को रोककर फाटक खोलने और बंद करने का कार्य की जाती है। गुरुवार को ढाला बंद किए बगैर ट्रेन वहां से निकल गई।

कहते हैं रेलवे के अधिकारी

इस मामले में वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्हें वीडियो मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading