मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बच्चे की गई जा’न:कर्मा-धर्मा को लेकर महिलाएं गई थी स्नान करने

मुंगेर में तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के लगभग लोकपर्व कर्मा धर्मा को लेकर महिलाएं गांव के पोखर पर स्नान करने करने गई थी। इस दौरान एक बच्चा भी नहाने पोखर में चला गया। बच्चे को तैरना नहीं आता था, गहरे पानी के कारण बच्चे की डूबकर मौत हो गई। जल जीवन हरियाली से खोदे गये चिंतामणि पोखर में डूबकर आठ वर्षीय सत्यम डूबकर मर गया।

वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ता था। मृतक के बच्चे के परिजनों ने बताया कि सत्यम कैसे गया। किसके साथ गया, हमलोगों को पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि वह दिन के 10 बजे के आसपास से लापता था। काफी खोजबीन के बाद पोखर के बाहर उसके कपड़े मिले। इस दौरान जब पोखर में तलाशी ली गयी। करीब 2 घंटे बाद बड़ी मशक्कत से उसका शव मिला। व्रति संग वह भी नहाने चला गया होगा।
शव मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। इधर जानकारी लगते ही विधायक राजीव कुमार सिंह भी खैरा पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं सीओ ने कागची करवाई के बाद आपदा राहत से चार लाख मिलने की बात कही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया।

जरूरी प्रक्रिया पुरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजेगी। मृतक सत्यम कुमार माध्यमिक विद्यालय खैरा में वर्ग 2 का छात्र था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बचपन से ही नाना लालमणि सिंह के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद मां संजू देवी, नानी रूना देवी, नाना लाल मनी सिंह एवं भाई अंकुश कुमार एवं विशाल कुमार का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading