भागलपुर में डूबने से छात्र की हुई मौ’त:दोस्त को बचाने के दौरान हुआ हा’दसा

भागलपुर जिले में बाढ़ के पानी मे डूबने से एक स्नातक के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक छात्र की पहचान यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सहेबगंज के कुमर्सरी मोहल्ले के निवासी संजीत कुमार पंडित के 20 वर्षिय बादल कुमार के रुप में हुई है।

भागलपुर में डूबने से छात्र की हुई मौत: दोस्त को बचाने के दौरान हुआ हादसा, घर  के पास बाढ़ के पानी में डूबा – Bharat News India

वही, परिजनों ने बताया कि घर के बगल में बाढ़ का पानी आया हुआ है। इसमें तीन-चार दोस्त मिलकर स्नान कर रहा था। इसी बीच एक दोस्त डूबने लगा और मृतक छात्र बादल बचाने के लिए गया और डूबने वाला दोस्त बच गया। लेकिन, बादल गहरे पानी चले जाने से डूब गया । मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर काफी बचाने का कोशिश की लेकिन एक घण्टे के बाद बादल को पानी से बाहर निकाला।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

लोगों ने मिलकर भागलपुर के मायागंज अस्प्ताल में इलाज के लिए ले गया , यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है । वहीं, परिजनों ने बताया कि मृतक बादल तीन भाई और एक बहन है, इसमें बादल मंझला भाई था। मृतक बादल मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक का छात्र है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading