नाज ने 2 साल से प्रेमी रहे कैलाश से मंदिर में रचाई शादी

समस्तीपुर। प्यार पाने के लिए हजार किलोमीटर का सफर तय करने की कहानी फिल्मों में देखी-सुनी होगी। ऐसा ही मामला हकीकत में भी सामने आया है।

दोनों के धर्म अलग होने के कारण परिवारवाले शादी के खिलाफ थे।

उतर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली 18 साल की एक युवती सिदरा नाज अपना प्यार पाने के लिए करीब 1000 किलोमीटर चलकर बिहार के समस्तीपुर पहुंची। यहां सिंधिया थाना क्षेत्र के बिहट गांव पहुंच गई। यहां उसने दूसरे धर्म के युवक 24 साल के कैलाश चंद्र से शादी कर ली।

हालांकि युवती का पीछा करते-करते बिजनौर पुलिस भी समस्तीपुर के बिहट गांव पहुंच गई थी। बीते बुधवार को शादी हुई और गुरुवार की शाम बिजनौर पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। फिर उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।

सिदरा के परिवार वालों ने कैलाश के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। जाने से पहले सिदरा ने अपने अक वीडियो में कहा है कि उसे अपने परिवार से जान का खतरा है। वो लोग इन दोनों की जान ले सकते हैं।

जानकारी के अनुसार कैलाश चंद्र रोजी-रोटी के लिए करीब 3 साल पहले उतर प्रदेश के बिजनौर गया था। वहां पड़ोस में रहने वाली सिदरा नाज से उसकी आंखें चार हुई। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी। लेकिन दोनों के प्यार के बीच उनका धर्म आड़े आ गया।

दोनों ने ही अपने-अपने परिवार में शादी की बात की, लेकिन किसी के परिजन नहीं माने। इसके बाद सिदरा अपने घर से भागकर समस्तीपुर पहुंची। यहां उन्होंने बीते बुधवार को स्थानीय मनोकामना मंदिर में शादी कर ली।

पुलिस गिरफ्त में आने से पहले सिदरा नाज ने बताया कि वह करीब 2 सालों से कैलाश चंद्र से प्रेम करती थी। घरवालों को इसकी भनक लगी तो दोनों को समझा बुझा कर मामला को शांत करा दिया गया था। दोनों के धर्म अलग होने के कारण परिवारवाले शादी के खिलाफ थे।

उसने कहा कि वे दोनों बालिग हैं। अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकते हैं। उसने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की है। वह कैलाश के साथ ही जीना और मरना चाहती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading