स्पीकर अवध बिहारी चौधरी बोले- कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा

सीवान में बिहार विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बिहार में कमाने वाला खाएगा और लूटने वाला जाएगा। नया जमाना आएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में इस परिवर्तन ने देश को एक दिशा देने का काम किया है।

अब पूरा बिहार परिवर्तन की तरफ चल पड़ा है। एक दिन देश भी परिवर्तन की तरफ तरफ जाएगा। पूर्व में जो विधानसभा में घटनाएं घटित हुई है वह काफी निंदनीय थी। जिसकी चर्चा देश और पूरी दुनिया में हुई और प्रजातंत्र के साथ मजाक किया गया था।

विधायकों के साथ जुल्म और अत्याचार किया गया था। मैं ना ही नाजायज करूंगा और ना ही नाजायज होने दूंगा,नियमसंगत कार्य करूंगा। बिहार में अब बदलाव होगा। कमाने वाला खाएगा,लूटने वाला जाएगा,नया जमाना आएगा। भाजपा जो है भाजपा भाजपा नही है,उसके पीछे RSS हैं,उसका नक्शा और डिजाइन है। वो लोग नागपुर से नियंत्रित होते है।

भाजपा देश में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का संविधान खत्म कर के नागपुरिया संविधान को लागू करना चाहती है। भाजपा जो विलाप कर रही है उसमें कोई जान नही है।

अवध बिहारी चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर बोलते हुए कहा कि अगर भाजपा के साथ कोई चला गया तो सबसे भारी संत था। लेकिन उसने देखा कि तुम अच्छे काम नहीं कर रहे हो,देश टूट रहा है देश के नौजवान युवा सड़कों पर भटक रहे हैं संप्रदायिकता भड़क रही है देश में सद्भावना का माहौल बिगड़ रहा है।

इसको देख कर आपसे कोई अलग हो गया तो अब भाजपा वालों को खटक रहा है। लेकिन उस समय जब उनके साथ थे तो उन्हें अच्छा लग रहा था। भाजपा जो विलाप करने का काम कर रही है वह विलाप करें हम लोगों को जनता ने चुना है और जनता के लिए हम लोग काम करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.