मुजफ्फरपुर में तेज र’फ्तार वाहन से कु’चलकर महिला की मौ’त:अहले सुबह फूल तोड़ने जा रही थी

मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर शनिवार की अहले सुबह तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। घटना कांटी थाना क्षेत्र के किशुनगर ढाला के समीप घटी। एक अधेड़ महिला फूल तोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गयी।

शव को मेडिकल ले जाते लोग। - Dainik Bhaskar

घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।मृत महिला की पहचान स्थानीय सीता देवी (65) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कांटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली।

इस बीच महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लाश देखते ही चीख पुकार करने लगे। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संतोष पासवान, वीरेश कुमार, गौरव और सुजीत समेत कई लोग पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि महिला प्रतिदिन सुबह में टहलने जाती थी। इसी दौरान फूल भी तोड़कर पूजा के लिए घर ले जाती थी। आज सुबह में वह जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करने लगी। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

लोगों ने कहा पुलिस तेज रफ्तार पर कंट्रोल करे। हर दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं कि जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजन का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading