दरभंगा में वज्रपात से वृद्ध की मौ’त:मवेशी के लिए चारा का’टने के दौरान गिरी बिजली, दो अन्य घा’यल

दरभंगा के किरतपुर प्रखंड के बगरस गांव में शुक्रवार की शाम तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय अशर्फी सदा की मौत हो गई। बताया जाता है कि अशर्फी सदा गाय के लिए चारा काटने खेत में गया था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली चमकना शुरू हो गया।

मवेशी के लिए चारा काटने के दौरान गिरी बिजली, दो अन्य घायल | Elderly dies due to lightning in Darbhanga, Lightning fell while cutting fodder for cattle, two others injured - Dainik Bhaskar

अशर्फी सदा पेड़ की ओर दौड़ कर जीतने के लिए जाने लगा। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के चार बेटा और तीन बेटी से भरा पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, गौड़ाबौराम प्रखंड के दक्षिणी कसरोर में ठनका गिरने के कारण जय राम पासवान का घर क्षतिग्रस्त हो गया। घर के अंदर बैठी पत्नी रिंकू देवी और सुरेश पासवान की 16 वर्षीया पुत्री विभा कुमारी भी घायल हो गई। परिजनों ने जख्मी दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि बिजली गिरने से घर में लगे कई विद्युत उपकरण व अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.