CM नीतीश कुमार में PM बनने की सारी काबिलियत:मंत्री संतोष मांझी ने कहा- BJP को जनता आने वाले समय मे जवाब देगी

मुजफ्फरपुर में सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के मंत्री और पूर्व CM जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन मांझी ने BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज BJP वाले जंगलराज-जंगलराज का राग अलाप रहे हैं। लेकिन, जब नीतीश कुमार उनकी पार्टी में थे मंगलराज था। अब जंगलराज हो गया।

देर शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश, धूप और भीषण गर्मी से मिली राहत | Relief  from intermittent rain, sun and scorching heat since late evening - Dainik  Bhaskar

ये BJP वालों की पुरानी आदत है। मणिपुर में JDU विधायकों द्वारा BJP में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि ये हमेशा से इनकी आदत रही है। जनता जब उन्हें नकारती है तो इस तरह का मैसेज देते हैं कि हम तोड़-जोड़ कर सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता उन्हें आने वाले समय मे जवाब देगी।

PM बनने के सारे गुण हैं

मंत्री डॉ. मांझी ने कहा कि CM नीतीश कुमार एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं। उनमें वो सारे गुण और काबिलियत हैं, जो एक प्रधानमंत्री में होने चाहिए। हालांकि ये उनकी निजी राय है कि वे क्या सोचते हैं। लेकिन, व्यक्तिगत तौर पर अगर हमसे पूछा जाएगा तो मैं यही कहूंगा कि अगर वे बिहार को चला सकते हैं तो पूरे देश को चला सकते हैं। ये बिहार के लिए गौरव की बात होगी कि बिहार का बेटा देश का प्रधानमंत्री बने।

शराबबंदी कानून सही है

उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून जो CM नीतीश कुमार ने लागू किया है। वह बिल्कुल सही है। इससे गरीब और पिछड़े लोगों का भला हुआ है। इसलिए इसमे कोई संशोधन की आवश्यकता मेरी समझ से नहीं है। मुजफ्फरपुर आने के सम्बंध में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यहां आकर काफी खुशी हुई। काफी संख्या में जनता का समर्थन देखकर अच्छा लगा। इससे प्रतीत होता है कि मुजफ्फरपुर में भी उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है।

सर्किट हाउस से रोड शो

पत्रकारों से बातचीत के बाद वे सर्किट हाउस से रोड शो करते हुए निकले। खुली गाड़ी में खड़े होकर जनता का अभिनन्दन किया। सर्किट हाउस से निकलकर माड़ीपुर स्थित एक होटल में पहुंचे। जहां उनका सम्मान समारोह और कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का कार्यक्रम है। इस रोड शो के कारण काफी संख्या में भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ी। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक की समस्या भी उत्पन्न हो गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading