बक्सर में विवाहिता गा’यब:मायके वालों का आ’रोप- ससुराल वालों ने ह’त्या कर लाश को लगा दिया ठि’काने

बक्सर जिले में एक विवाहिता के अचानक ससुराल से गायब होने के कारण मायके वाले उसे काफी खोज रहे हैं। साथ ही ससुराल वालों पर बेटी को पांच साल से बच्चा न होने और दहेज न देने के कारण रोज मारने पीटने का आरोप लगाया है। मायके वालों को शक है कि कही बेटी की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया गया है। उसके बाद सूचना दिया गया कि आपकी बेटी भाग गई है। विवाहिता की मां और भाई द्वारा जिले के मुरार थाना में FIR दर्ज करा मामले की छानबीन करने को कहा गया है।

मायके वालों का आरोप- ससुराल वालों ने हत्या कर लाश को लगा दिया ठिकाने |  Mother-in-law's allegation- In-laws murdered and put the dead body - Dainik  Bhaskar

जनकारी के अनुसार आरा जिले के शाहपुर थाना के लगन टोला निवासी उमाशंकर यादव की बेटी माया देवी 27 वर्ष की शादी बक्सर जिला के नचाप गांव निवासी कृष्णा यादव के साथ 2017 मे धूमधाम से हिन्दू रीति रिवाज के साथ ब्रम्हपुर मन्दिर में किया गया।लेकिन मायके वालों की तरफ से दहेज के रूप में कुछ नही दिया गया था।

तभी से मायाको वालों से बार बार दहेज की मांग कर मारापीटा जा रहा था।साथ ही शादी के काफी दिनों बित जाने के बाद जब बच्चा नही हुआ उसके लिये भी प्रताड़ित करने की बाद सामने आई है।माया देवी की मां विभा देवी द्वारा बताया ससुराल से तीज के एक दिन बाद फोन आया था कि आपकी बेटी घर छोड़कर भाग गई है।

उसके बाद रिलेशन में हमने पता किया कही नही पहुंची है।उसके बाद उसके ससुराल पहुंच आसपास के लोगो से पूछताछ की। तो लोगो ने बताया कि आपकी बेटी को रात में लाठी से बड़ी मार रहे थे। मां का कहना है कि हत्या भी कर दिए है तो मेरी बेटी का मुंह दिखा दीजिये।बोली काफी ढूंढा लेकिन मेरी बेटी का कही पता नहीं चल सका। आज थाना आकर FIR किया है।

ताकि बेटी को ढूंढने में पुलिस कुछ मदद कर सके। वहीं मुरार थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मामला को दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। बहुत जल्द सारी बाते सामने आएंगी,ससुराल वालों को थाना बुलाया गया है।जिनसे पूछताछ की जाएगी।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading