सीवान में बधाई गाना गाने के लिए जा रही एक किन्नर को उसके ही पति ने चाकू गोदकर जान लेने की कोशिश की। फिलहाल उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। महिला किन्नर का मात्र यहीं कसूर था कि वह बधाई गाने के लिए अपने घर से निकली थी। इसका पति ने विरोध किया तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद पति ने उसे चाकू घोंपकर जान लेने की कोशिश की। फिलहाल पीड़ित किन्नर का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।

3 साल पहले किन्नर पर आया था युवक का दिल
बताते चलें कि दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत रामजी छपरा निवासी औघड़ महतों का पुत्र आनंद कुमार मेहंदी आर्टिस्ट के साथ भोजपुरी सिंगर का काम करता है। इससे पहले वह सारण के जनता बाजार में नाच पार्टी चलाता था। इसी दौरान अपनी नाच पार्टी में रहने वाली किन्नर छपरा जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी रिया राज के ऊपर आनंद का दिल आ गया था। इसके बाद साल 2019 में युवक ने किन्नर के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया था। वह किन्नर को अपने घर करसौत में परिवार के लोगों के साथ रखा था।

बताया जाता है कि शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे किन्नर रिया राज कहीं अपने साथियों के साथ बधाई गाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पति आनंद कुमार ने उसे रोकने का प्रयत्न किया लेकिन वो नहीं मानी जिसके बाद आगोश में आनंद ने उसके ऊपर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बता बता दे कि किन्नर के हांथ,सर तथा पीठ में तीन जगह चाकू लगी है।

इसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर जब किन्नर पर चाकू से हमला के मामले में उसके पति आनंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति से फोन पर लगता है बात करती थी। कई बार हमारे ऊपर हमला कर चुकी है। फोन पर सेटिंग करके कहीं निकल जाती है। वहीं इधर मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।






