मुजफ्फरपुर:गैं’गरेप के 1 साल बाद वीडियो दिखाकर ब्लै’कमेलिंग,शादी के बाद भी सं’बंध बनाने को कहा

मुजफ्फरपुर में 1 साल पहले लड़की के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप किया। मामला उस वक्त पंचायत तक पहुंचा तो पंचों ने लड़की और उसके परिवार को ही समाज निकाला दे दिया। उनके हैंडपंप से पानी पीने पर भी रोक लगा दी। 11 हजार का जुर्माना देने के बाद पंचायत ने समाज में वापसी की। 3 महीने पहले लड़की शादी हो गई।

थाने में शिकायतकरने गई पीड़िता।

लड़के शादी के बाद उससे मिलने गए। और अश्लील वीडियो दिखाकर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहा। लड़की ने मना किया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया। अब पीड़िता ने पुलिस ने केस दर्ज कराया है।

मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की के साथ सालभर पहले 3 लड़कों ने रेप किया और वीडियो बना लिया। मामले की शिकायत पंचायत ने भी नहीं सुनी। उल्टे पीड़ित परिवार का भात-पानी बंद कर दिया। इन लोगों से बात करने या संबंध रखने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।

बात यहीं खत्म नहीं हुई। बीते अप्रैल महीने में पीड़िता की शादी हुई। इसके बाद जब वह वापस मायके आई तो उन्हीं बदमाशों ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले वीडियो भी वायरल कर दिया। इतना सब होने के बाद कल रविवार को परिवार ने औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ये था पूरा मामला

1 साल पहले 20 साल की लड़की दुर्गा पूजा के मंदिर गई थी। उसी दौरान गांव के ही तीन लोगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। फिर एक खेत में ले गए। वहां बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ रेप किया। जब एक रेप करता तो दूसरा वीडियो बनाता था। बाद में वह किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची। मां को सारी कहानी बताई। कुछ ही देर में गांव में भी घटना फैल गई। पीड़ित परिवार जब आरोपितों के घर पूछताछ करने गए तो उन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट भी की। इसके बाद गांव में पंचायत हुई।

अब कर दिया वीडियो वायरल
3 महीने पहले लड़की की शादी हो गई। फिलहाल वह मायके आई हुई है। इस बीच आरोपियों ने फिर लड़की से संपर्क किया। कहा कि हमारे और हमारे दोस्तों के साथ संबंध बनाओ। पहले उन लोगों ने धमकी दी कि तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता को लगा कि उसे डरा धमका रहा है। यह सोचकर उसने इनकार कर दिया। एक दिन पहले आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। इसमें स्पष्ट रूप से पीड़िता का चेहरा दिख रहा है।

ससुराल तक पहुंची बात, रखने से कर रहे आनाकानी
वायरल वीडियो की जानकारी पीड़िता के ससुराल तक पहुंच गई। अब वो लोग भी उसे अपनाने में आनाकानी कर रहे हैं। पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित हो रहा है। उसने सुसाइड करने तक की बात कही है। मामले में कल औराई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश जारी है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित 32 साल के लक्ष्मण सहनी को अरेस्ट कर लिया है। उसके अलावा अन्य दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.