शहर में बनेंगे 9 फुट ओवरब्रिज और 8 मल्टीलेवल पार्किंग:पीपीपी माेड पर पूरे होंगे छह प्राेजेक्ट, मंजूरी के लिए केंद्र सरकार काे भेजा गया प्रस्ताव

पटना। शहर में कई ऐसी सड़कें हैं, जिसे पैदल पार करना मुश्किल होता है। व्यस्त ट्रैफिक के बीच कई बार हादसे हो जाते हैं। ऐसे नाै स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पटना स्मार्ट सिटी ने बनाया है।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarसाथ ही मौर्यालोक परिसर का जीर्णोद्धार हाेगा। इस परियोजना के तहत (जी+5) मौर्या टॉवर को नौ मंजिला (जी+9) बनाया जाएगा। पटना स्मार्ट सिटी ने पीपीपी मोड पर ऐसी छह प्राेजेक्ट का प्लान बनाया है, लेकिन इनपर केंद्र सरकार की मंजूरी अनिवार्य है।

स्मार्ट सिटी ने यह प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया है। मंजूरी मिलने पर काम आगे बढ़ेगा। पहले चरण में बेली रोड में गोला रोड मोड़, आरपीएस मोड़, चिड़ियाघर गेट नंबर 1, शेखपुरा मोड़, विद्युत भवन, विश्वेश्वरैया भवन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, भूतनाथ क्रॉसिंग और कुम्हरार क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज बनना है।

इसी तरह शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए 8 स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी। इनमें प्रमुख तौर से गांधी मैदान रोड, एग्जीबिशन रोड, फ्रेजर रोड, स्टेशन रोड, बुद्धमार्ग, बेली राेड, पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड आदि शामिल हैं। इसके साथ ही फ्लाईओवराें का सौंदर्यीकरण भी हाेगा।

चिरैयाटांड़ पुल, आर-ब्लॉक-वीरचंद पुल, अटल पथ-हड़ताली मोड़ के निचले हिस्सों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 10 प्रमुख गोलंबरों का भी सौंदर्यीकरण होगा।

इनमें जीपीओ गोलंबर, फ्रेजर रोड गोलंबर, इनकम टैक्स गोलंबर, रेलवे स्टेशन गोलंबर, रामगुलाम चौक, चिरैयाटांड़ गोलंबर, दिनकर गोलंबर, प्रेमचंद रंगशाला गोलंबर, मैकडॉवेल गोलंबर, राजेंद्रनगर गोलंबर शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी द्वारा दीघा घाट के पास बायो डाइवर्सिटी पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा। इस पार्क में योग एवं नैचुरोपैथी सेंटर भी स्थापित हाेगा। यहां इलाज और रिसर्च की सुविधा होगी। इसके साथ ही बिहार म्यूजियम की छत पर एलईडी डिस्प्ले लगाने और रेलवे स्टेशन एरिया में करीब 66 करोड़ की लागत से दो मंजिला मल्टी मोडल ट्रांसिट हब बनाने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading