बाढ़ के पानी में डूबकर कि’शोरी की मौ’त:कर्मा-धर्मा पर्व पर गई थी स्नान करने, घर में पूजा की तैयारी रह गई अधूरी

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत के स्थानडीह महादलित टोला मे बाढ के पानी में डुबने से एक नबालिक युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाल लिया है और अग्रिम करवाई में जुट गई है। वही मृतक बच्ची की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्थानडीह महादलित टोला के निवासी पंकज मांझी की 13 वर्षिय पुत्री क्रांति कुमारी के रूप में हुई है।

वहीं मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि कर्मा धर्मा पर्व को लेकर गांव स्थित पोखर में एक दर्जन बच्ची स्नान करने गई थी और किशोरी क्रांति कुमारी भी साथ मे गई थी और पोखर में बाढ के पानी आने से पानी मे तेज बहाव हो रहा था ।और स्नान करने के दौरान गहरे पानी मे चले गई जिससे डुबने से मौत हो गई हैं।

इस घटना को लेकर सीओ शंभुशरण राय,थानाध्यक्ष लाल.बहादुर को सुचना देने पर घटना स्थल पर पहुचकर डुबे युवती का शव कब्जे मे कर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी मे जुट गई हैं। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया हैं।

वही परिजनो ने बताया कि बच्ची क्रांति कुमारी आज कर्मा धर्मा पर्व को लेकर काफी खुश थीं और घरों में पर्व को लेकर पूजा की सारी तैयारी कर ली थी और आज सुबह पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई जिसके बाद सारी खुशी मातम में पसर गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading