बिना देखे बाइक मोड़ी…पीछे से दूसरी बाइक ने उड़ाया:2 फीट ऊपर तक उछला युवक

छपरा में सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक बाइक से जाते दिख रहे हैं। अचानक वो बिना पीछे देखे सड़क की दूसरी ओर के लिए मुड़ते हैं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक उन्हें टक्कर मार देती हैं। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर जा रहे युवक से टकरा जाता है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि युवक सड़क से 2 फीट ऊपर उछल जाता।

हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर जा रहे युवक से टकराया। वो 2 फीट ऊपर तक उछल गया।

हादसे में 2 युवक घायल हैं। एक की हालत गंभीर है। उसके सिर में ज्यादा चोट आई है। चारों में से किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। हादसा सोमवार को SH-73 पर मशरक थाने की देवरिया नहर के पास हुआ।

हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इनकी पहचान गोपालगंज के फुलवरिया गांव निवासी अविनाश कुमार (26 वर्ष) और गुड्डू कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें अविनाश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। दोनों ही स्वास्थ्य कर्मी हैं और हाजीपुर के एक PHC में कार्यरत हैं। हादसे के वक्त वो हाजीपुर से गोपालगंज जा रहे थे।

लोगों ने युवकों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने युवकों को अस्पताल पहुंचाया। आसपास के लोगों ने बताया कि इस हादसे में गलती दोनों ही बाइक सवारों की थी। पहला अगर देख कर मुड़ता तो ये हादसा नहीं होता। और दूसरी बाइक वाला बहुत तेज रफ्तार से आ रहा था। अगर उसकी स्पीड कम होती तो वो गाड़ी पर कंट्रोल कर लेता।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading