बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है, जहां अपने ही भाई ने जमीन से बेदखल करने की नियत से भाभी एवं भाई सहित भतीजे को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर की है। घायलों में नावकोठी थाना क्षेत्र के राजाकपुर वार्ड संख्या 10 के रहने वाले शिबू पासवान का पुत्र देवो पासवान , देवो पासवान की पत्नी रुदा देवी एवं पुत्र तपेश कुमार शमिल है।

इस घटना में जख्मी तपेश की स्थिति चिंताजनक बनी बताई जा रही है। पीड़िता रूदा देवी ने बताया कि उसके ससुर के नाम से जमीन का पर्चा मिला है। उस जमीन पर वह घर बनवाई और उसके देवर उसे बेदखल करने की नियत से अज्ञात चार बदमाशो की मदद से उसके पूरे परिवार की बहरामी से पीटाई कराई।

उन्होंने बताया कि जबरन उसका देवर जमीन को हड़पना चाहता है। जब इसका विरोध किया गया तो बदमाश के साथ मिलकर घर में घुसकर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो जान मारने पर उतारू हो गया। उस जगह से किसी तरह सभी लोग जान बचाकर भागे।

फ़िलहाल इस घटना में घायल दोनो मां बेटे सदर अस्पताल में इलाजरत है। वहीं नावकोठी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।




