जंक्शन के उत्तरी सर्कुलेटिंग एरिया का पार्किंग स्टैंड शुरू:लोगों को राहत अब 37 फीसदी कम लगेगा पार्किंग चार्ज

मुजफ्फरपुर। जंक्शन के उत्तरी सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्किंग स्टैंड का साेमवार काे सांसद अजय निषाद ने शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने, यात्री सुविधा में विस्तार और ट्रेनों के समय पालन के लिए कई स्तरों पर काम कर रहा है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन - Dainik Bhaskarइसी के तहत पार्किंग स्टैंड में अब पहले की अपेक्षा कम शुल्क लगेगा। प्रभाकर इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ने कहा कि रेलवे से ई-ऑक्शन के माध्यम से उक्त स्टैंड लिया है। रविवार-साेमवार की मध्यरात्रि से स्टैंड संचालन शुरू हुआ।

इंटरप्राइजेज के पास स्टैंड के अलावे स्टेशन और वॉशिंग पिट की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी है। पहले इस स्टैंड में अधिक पैसा लग रहा था।

अब 37 प्रतिशत पार्किंग शुल्क कम कर दिया गया है। माैके पर स्टेशन डायरेक्टर मनोज कुमार, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.