सीतामढ़ी नगर निगम के उपसभापति के घर की होगी कु’र्की:सफाईकर्मी से मा’रपीट और गा’ली-ग’लौज का है आ’रोप

सीतामढ़ी नगर निगम के निवर्तमान उपसभापति समेत तीन लोगों पर कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया गया हैं। दरअसल, एसपी द्वारा जारी निर्देश के बावजूद एससीएसटी मामले के तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं करने मे नगर थाना पुलिस को सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एसपी हरकिशोर राय द्वारा तीनों दोषियों के घरों की कुर्की करने निर्देश दिया गया है।

सफाईकर्मी से मारपीट और गाली-गलौज का है आरोप, 5 माह से फरार | There is an  allegation of assault and abusing the sweeper, absconding for 5 months -  Dainik Bhaskar

बता दे कि विगत 10 मार्च 2022 को सीतामढ़ी नगर निगम के सफाईकर्मी व जानकी स्थान निवासी सुरेश राउत ने मारपीट का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया थी। जिसमें निर्वतमान उपसभापति दीपक मस्करा, वार्ड 8 के निवर्तमान पार्षद मनीष कुमार व उसके भाई आशीष कुमार को आरोपित बनाया था।

वही उक्त घटना क्रम से एसपी हरकिशोर राय को भी अवगत कराया गया था। सुरेश राउत ने दर्ज प्राथमिकी मे पुलिस को बताया था की आवेदन में पुराने नगर निगम कार्यालय के पास सड़क किनारे साफ सफाई कर रहे थे। उसी वक्त सभी आरोपी ठीक से सफाई नहीं करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

जिसके विरोध करने पर सभी जातिसूचक शब्द बोलते हुए मारपीट करने लगे। बाद में सुरेश को जख्मी हालात मे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। एसपी ने अपने रिपोर्ट मे स्पष्ट किया है की कांड के अनुसंधानकर्ता के द्वारा घटना के वक्त उपस्थित सफाईकर्मी का बयान लिया गया है।

जिन्होंने प्राथमिकी के नामजद तीनों अभियुक्तों के द्वारा सुरेश राउत के साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करते हुए लप्पड़ – थप्पड़ से मार-पीट किए जाने की पुष्टि किया गया है। साथ ही सुरेश राउत के शरीर पर भी कुल पांच जख्म पाये गए थे, जिससे मार-पीट होने की पुष्टि हुई है।

जिसके बाद एसपी द्वारा घटना की पुष्टि होने के बाद अपने आदेश पत्र मे स्पष्ट किया गया था कि गवाहों और जख्मो के आधार पर घटना सत्य पाइ गई है। जिसको लेकर एसपी ने अनुसंधानकर्ता को पुलिस अवर निरीक्षक शंकर कुमार पासवान को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था। फरार अभियुक्तों के फरार होने पर कुर्की करने का निर्देश भी जारी किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.