“किसान पस्त, नीतीश दिल्ली में मस्त”:RCP सिंह बोले- CM नीतीश विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे, यह कभी नहीं हो सकता

पटना एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य में जनता की कोई चिंता नहीं है।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते RCP सिंह।राज्य में सुखाड़ है, किसान परेशान हैं और वह दिल्ली घूम रहे हैं। यह तो वही बात हो गई “किसान लोग पस्त हैं और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं।

दिल्ली में विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं, जो कभी एक हो नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है।

उन्होंने विधानमंडल में मेरे लिए जिस तरह की शब्दों का प्रयोग किया उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि उनकी भाषा अब भ्रष्ट हो चुकी है।

बिहार की जनता ने उन्हें 2020 में किस लिए जनादेश दिया था। जनता के लिए काम करने के लिए बिहार को विकसित बनाने के लिए और अभी वह दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उन्हें बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं है।

पटना में जबकि केसीआर आए थे तो क्या हुआ वह साफ तौर से दिख रहा था कि दोनों में कोई एकता नहीं थी। वह दोनों स्टेज पर उठ बैठ कर रहे थे। बिहार की जनता ने उनपर कितना भरोसा किया और जनादेश दिया उन्होंने जनादेश का अपमान किया है।

आगे उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सब कुछ देख रही है कल वह किससे मिले हैं। वह जेपी के शिष्य हैं और जेपी पर जुल्म ढाया था। आज उसी कांग्रेस के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। ऐसे जेपी के चेले का काम क्या रह गया वह देखिए। वहीं एयरपोर्ट पर आए आरसीपी सिंह के समर्थकों ने जमकर नारा लगाया-राज्य का मुख्यमंत्री कैसा हो? आरसीपी सिंह जैसा हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.