सीवान में ब्लैक कोबरा के डसने से महिला की मौ’त:रात में सोने के दौरान पेट पर सांप ने डसा

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में बीती रात ब्लैक कोबरा के काटने से एक महिला की मृत्यु हो गई है। मृतका की पहचान गंगौली निवासी मोहन कुमार की 40 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी।

इसी दौरान कहीं से एक जहरीला ब्लैक कोबरा उनके घर में पहुंच गया और महिला के शरीर पर चढ़ने लगा महिला नींद में थी जिसके बाद महिला ने सांप को देखा तो डर गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में जहरीले नाग ने महिला के पेट पर काट लिया। घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ब्लैक कोबरा महिला को काट कर पास की झाड़ियों में चला गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा महिला को उठाकर आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिसके बाद चिकित्सकों ने महिला का उपचार करना शुरू किया हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी महिला की स्थिति जस का तस बना रहा। सुधार नहीं होने के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताया और उसे रेफर कर दिया।बता दें कि चिकित्सकों के रेफर करने के बाद उनके परिजन गंभीर स्थिति में गोरखपुर लेकर चले गए।

वहां महिला की इलाज चल रही थी। बताया जाता है कि वहां भी महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने की वजह से आज उसकी मौत हो गई है। इधर महिला की मृत्यु होने के बाद मृतका के पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होने की वजह से पास के झाड़ियों से साफ घर में प्रवेश कर गया था।

इधर महिला की मृत्यु हो जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। वही महिला की पोस्टमार्टम कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading