धूमधाम से निकलेगी भगवान वामन की दिव्य झांकी:7 सितंबर को श्रीरामेश्वर नाथ मंदिर से श्रीवामनेश्वर नाथ मंदिर तक निकलेगी झांकी

बक्सर जिले में वामन द्वादशी के दिन 7 सितंबर को भगवान वामन चेतना मंच के तत्वाधान में दिव्य झांकी सह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए करीब-करीब सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इसकी जानकारी देते हुए मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि यह झांकी सुबह के 8 बजे रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर निकलकर पुलिस चौकी होते हुए सेंट्रल जेल के रास्ते भगवान वामनेश्वर मंदिर तक जाएगी।

इस दौरान नौ जगह शंख ध्वनि के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। इस झांकी में शामिल होने को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

झांकी के बाद दोपहर 12:00 बजे से श्री वामनेश्वर मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के जन्मोत्सव के उपलक्ष में किया जा रहा है।

क्योंकि वामन द्वादशी के दिन ही बक्सर की धरा पर भगवान वामन का अवतार हुआ था। भगवान वामन प्रथम मानव अवतार थे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंच की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने की। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।साथ ही सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का भी बंटवारा किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading