समस्तीपुर में जिले के मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से गंगा नदी के बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगहों पर सड़क बाढ़ के पानी में बह गया है। जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि

मोहनपुर दियारा मोड़ से डुमरी होते हुए राजपुर-जौनापुर जाने वाली सड़क गंगाा नदी के बाढ़ का पानी से टुटकर क्षतिग्रस्त हो चुका है। बिंदगामा चौक से राजपुर जोनापुर जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।

सड़क के दोनों ओर अभी पानी लगा हुआ हैं। इससे नीचे होकर भी लोग नहीं गुजर सकते। लेकिन इस हालत में लोगों को अभी नाव के सहारे ही आना जाना हो रहा है। सड़क इस कदर कट गया हैं कि पैदल भी लोग नहीं गुजर सकते हैं।

सड़क में गढ़ा बन गया है। इससे इस पार से उस पार होना भी खतरनाक है। वहीं बिंदगामा चौक से राजपुर जोनापुर जाने वाली सड़क भी काफी खतरनाक बन गयी है। सीओ राजीव नयन पांडे ने बताया कि सड़क की मरम्मत जल्द ही करायी जाएगी।





