बक्सर जिले में 13 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में फरार अभ्युक्त आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।जिसकी जनकारी बक्सर SP नीरज कुमार द्वारा दिया गया।साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया। वही उन्होंने कहा कि परिजनों को धमकाने वालो की पहचान कर उनपर भी कार्यवाई करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दे दी गई है।

जिसके बाद पुलिस की बढ़ी दबिश के कारण बुधवार की दोपहर सिमरी थाना क्षेत्र के रामोपट्टी निवासी उमा साहू पुलिस की गिरफ्त से बचते हुए कोर्ट में वकील की मदद से सरेंडर कर दिया।जिसके बाद पीड़ित परिवार ने भी राहत की सांस ली है।

सावन के अंतिम सोमवारी को सिमरी थाना इलाके से एक 13 वर्षीय बालक के साथ 55 वर्षीय अधेड़ अमीन के द्वारा अप्राकृतिक यौनचार करने का मामला सामने आया।इस दुष्कर्म के बाद कुछ दिन बाद उसका वीडियो विडियों-फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा स्थानीय थाना में नामजद FIR दर्ज करा कर दोषी पर कार्यवाई की मांग की गई।

हालांकि, घटना के कई सप्ताह बीतने के बावजूद भी अभ्युक्त पुलिस की गिरफ्त में नही आ रहा था।इधर गिरफ्तारी नही होने कुछ दबंग लोगो के द्वारा केश उठाने के दबाव से भयभीत थे।





