सीतामढ़ी में स’रेआम फा’यरिंग करने का वीडियो वायरल:दोस्तों के साथ ले रहा था ट्रेनिंग

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के सरेह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उक्त वीडियो में एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर पहले कारतूस डालता है और फिर कॉक करने के बाद फायरिंग करता है।

दोस्तों के साथ ट्रेनिंग ले रहा था, वीडियो भी बनवाकर अपलोड किया | Was taking  training with friends, also got video made and uploaded - Dainik Bhaskar

हथियार के साथ युवक खेत में नजर आ रहा है। जहां अपने हाथ मे पिस्टल लेकर मैगजीन लोड कर रहा है। वही उसका एक साथी इस पूरे प्रकरण का वीडियो बना रहा है। इतना ही नही खुद उस युवक ने वीडियो बनाने की बात भी कह रहा है। हाथ में पिस्टल लिए युवक को वीडियो बनाने वाला आदमी पिस्टल कॉक करना उसके बाद फायर करने का ट्रेनिंग दे रहा है।

हाथ मे पिस्टल लिया युवक नया लग रहा था। जिसे पिस्टल चलाने की आदत नही थी। इसलिए वह पूछ भी रहा है कि फायरिंग करे। जब कहा गया कि अब फायरिंग करो, तो अचानक से युवक ने फायरिंग कर दी।

इस संबंध में रीगा थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। पता लगाया जा रहा है। युवक की गिररफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि इन दिनों पिस्टल लेकर वीडियो बनाने वाले युवक पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। हाल ही में म्यूजिक के साथ हथियार लहराते हुए वीडियो बनवाना एक युवक को महंगा पड़ा था। बावजूद नवयुवक इससे बाज नही आ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading