सीतामढ़ी में लोगों ने की तीन युवकों की पि’टाई:बच्चा चो’री के आ’रोप में दौड़ा-दौड़ा कर पी’टा

सीतामढ़ी में बच्चा चोरी की अफवाह में तीन युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। जिसके कारण तीनो की स्थित काफी नाजुक है। लोगों ने इतनी बेरहमी से पिटाई की है कि, वह अधमरा हो गया है। घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के कोकना गांव की हैं। समय रहते पुलिस पहुंची और तीनो को बचाया।

बच्चा चोरी के आरोप में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया  भर्ती | People beat up three youths in Sitamarhi, Child ran and beaten on  charges of theft, police

दरअसल, तीनो युवक ब्रेजा कार से शहर की ओर से डुमरा की तरफ मधुबन गांव होते आ रहे थे। इसी बीच बच्चा चोर को हल्ला हुई और लोग गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े।घटना की सूचना पर उस रूट के टाइगर मोबाइल टीम पहुंची और निसंकोच भीड़ का अकेले सामना करते हुए एक युवक को अपने कंधे पर लाद लिया।

जिसके वजह से उसे लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा।भीड़ में लोगो के द्वारा उसकी बड़ी तक फार दी गई।तब तक सूचना पर अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे और भीड़ से जैसे-तैसे बचाकर तीनो को गाड़ी में आए।फिर भी लोग नही माने और पुलिस वालो को कहने लगे आज छोड़ दो इसे खत्म हो कर दे।

बच्चा चोर की सूचना पर करीब पांच सौ बाइक घटनास्थल पर पहुंच गई। इतना ही नही आसपास के करीब 15 गांव के करीब 3हजार लोग पहुंच गए और सभी हाथ सफाई करना चाहा। कुछ लोगो न जब वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनके मोबाइल भी तोड़ दिए। बताया जा रहा है की करीब 50 मोबाइल तोड़ दिया गया है।

हालांकि पुलिस के आने के बाद माहौल कुछ शांत हुआ। पुलिस तीनो को भीड़ से बचाते हुए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया हैं। जहां उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रहीं है। लोगो के द्वारा उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।घटना के संबंध में न लोग और न पुलिस कुछ बता रहीं है। कुछ लोगों ने कहा की एक कर में चार लोग सवार थे। जिसमें तीन बच्चे भी थे। जिन्हे देख लोगों ने अफवाह उड़ा दी। की एक युवक महिला के साथ तीनो बच्चो को लेकर फरार हो गया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading