पटना में हा’दसा, एक की मौ’त, दूसरा घायल:गैस वेंडर को टक्कर मारते हुए घर में घुसी कार

फोर व्हीलर से ड्राइविंग सीख रही एक महिला ने गैस वेंडर को जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद कार गाड़ी एक घर में भी घुस गई। इस एक्सीडेंट में एक वेंडर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा वेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

एक्सीडेंट के वक्त की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

शुक्रवार की दोपहर यह एक्सीडेंट राजधानी में पाटलिपुत्रा थाना के तहत अजंता कॉलोनी इलाके में हुआ। अचानक हुए इस एक्सीडेंट के बाद इलाके के लोग गुस्से में आ गए। महिला और उसके साथ गाड़ी में मौजूद एक युवक को लोगों ने घेर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही ASI गुलशन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इस एक्सीडेंट में जिस गैस वेंडर की मौत हुई, उसका नाम सुधीर कुमार है। जबकि, घायल वेंडर का नाम बंटी कुमार है। ये दोनों ही गैस एजेंसी अखंड ज्योति के स्टाफ थे। हर दिन की तरह लोगों के घर गैस सिलेंडर की सप्लाई करने निकले थे। पर आज बड़े हादसे के शिकार हो गए। जांच करते हुए पुलिस ने महिला और उसके साथी को अपने कब्जे में ले लिया है। थानेदार एसके शाही के अनुसार 35 साल की महिला रेखा देवी एजी कॉलोनी की रहने वाली है।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम के अनुसार इक्को स्पोर्ट गाड़ी से महिला ड्राइविंग सीख रही थी। अचानक गाड़ी से उनका बैलेंस बिगड़ा। फिर गैस वेंडर को जोरदार धक्का मारते हुए पूर्व विधान पार्षद के घर के गेट को तोड़ दिया और गाड़ी अंदर चली गई। सुधीर की मौत ऑन स्पॉट हो गई।

अब उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एक्सीडेंट को लेकर अभी भी जांच चल रही है। थाना पर महिला और उसके साथी से पूछताछ भी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.