बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह के निजी अस्पताल में 6 सितंबर की सुबह से भर्ती टीवी की महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा कर रहे हैं। दरअसल नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर निवासी प्रवीण कुमार की 22 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी टीवी रोग से पीड़ित थी। उसे इलाज के लिए बेगूसराय शहर के कचहरी रोड स्थित उपचार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।



सभी डॉक्टर के द्वारा अच्छे से इलाज किया गया है। फेफड़े में पानी और हवा होने की वजह से उसे निकाला भी गया । पर इस दौरान बेचैनी बढ़ने से मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार है। इधर हंगामा की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। जहां पुलिस के साथ भी परिजनों ने हो हंगामा किया है। वह शुक्रवार की देर शाम घटना की जानकारी पाकर बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान भी मौके पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ले रहे हैं।



