पटना: पुलिसवाले को सड़क पर पी’टने वाला कांग्रेसी नेता गि’रफ्तार, पिता हैं पूर्व MLC

पटना : गुरुवार की रात राजधानी पटना में पुलिस कर्मियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस पर हमला और पुलिसकर्मियों की पिटाई करने वाला शख्स कांग्रेस का नेता और पूर्व राजद एमएलसी अनवर अहमद का बेटा अशफर अहमद है जो इस कांड में शामिल था. यही नहीं जब पटना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की और एक शख्स को हिरासत में लिया तब शुक्रवार को कांग्रेस नेता अशफर अहमद पीरबहोर थाने पहुंच गया और पुलिस के काम में बाधा डालने की कोशिश करने के साथ ही टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह के साथ भी दुर्व्यवहार किया.

पटना में पुलिसकर्मियों की पिटाई करने वाला कांग्रेस का नेता

अशफर अहमद पटना नगर निगम का निवर्तमान निगम पार्षद भी है. शुक्रवार की आधी रात के बाद पटना पुलिस ने असफर अहमद को गिरफ्तार कर लिया. असफर अहमद की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया. आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम पीरबहोर और थाने पहुंच गई और तब कड़ी सुरक्षा में असफरअहमद को दूसरे थाने में शिफ्ट किया गया.

उधर पूर्व राजद एमएलसी अनवर अहमद को भी इस पूरे मामले को लेकर घंटों पीरबहोर थाने पर बिठा कर रखा गया. इस मामले में सुबह से देर रात तक पीरबहोर थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी चलता रहा. जब देर रात अनवर अहमद को पीरबहोर थाने से छोड़ा गया तो मीडिया के सवालों के सामने उनको जवाब नहीं मिल रहा था. बेटे असफर अहमद को लेकर पिता अनवर अहमद चुप्पी साधे रहे.

पटना के टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पर हमला करने के मामले में निवर्तमान निगम पार्षद से कांग्रेस नेता अहमद के अलावा एक दूसरे शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार असम अहमद को देर रात्रि बहुत थाने से जब पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच ले जाया जा रहा था. सब मीडिया के सवालों पर गिरफ्तार अशफाक अहमद ने राजनीतिक जवाब देते हुए कहा कि जनता के लिए सेवा करता रहूंगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading