बक्सर: जु’आ के लिए पैसा नहीं दिया तो दोस्त को पी’टा

बक्सर के बाली गांव में जुआ के लिए पैसे ना देने पर पर 3 दोस्तों ने मिलकर महादलित एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपियों में से एक ने उसके जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। वहीं, वारदात का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

युवक को पीटता आरोपी।

इधर, पीड़ित ने नामजद FIR किया गया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित भुअर राम ने पुलिस को बताया है कि 3 लोग दरोगा पासवान, लोरिक पासवान और पगल पासवान ने मिलकर उसे गली में घेर लिया। साथ ही जुआ खेलने के लिए उससे रुपए की मांग करने लगे। नहीं देने पर तीनों उसे पीटने लगे। फिर दरोगा पासवान ने उसे लात घूसे से मारते हुए दीवार पर पटक दिया। पिटाई के बाद उसके जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए।

इधर, पीड़ित की पत्नी रीता देवी ने बताया कि उसके पति को तीन लोगों ने पीटा है। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। कई हड्डी टूट गई है। उन्होंने बताया कि नावानगर सीएचसी से पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया गया है।

वहीं, इस संबंध में सोनवर्षा OP अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक के साथ 3 लोग पर निर्दयता पूर्वक पिटाई करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी नामजद फरार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading