बेतिया में 17 साल की लड़की से रे’प:शौच के लिए बांस-बाड़ी गई बेटी तो युवक ने किया रे’प

बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की रेप हुआ है। घटना गुरुवार की दोपहर की है। लड़की की मां ने घर के शौचालय में ताला जड़ दिया था और खेत में काम करने चली गई थी। इसके बाद लड़की बांस-बाड़ी (बांस के खेत) ओर शौच करने गई थी, तभी गांव का एक युवक आया। लड़की ने भागने की कोशिश की लेकिन युवक ने उसे पकड़ लिया और रेप करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो खेत में काम कर रहा उसका ममेरा भाई दौड़कर उसे बचाने गया। उसे आते देख दरिंदा फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लड़की की हालत ठीक है।

प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाई गई है। आरोपी युवक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर घटना के बारे में लड़की की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में उसने बताया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री गांव से पुरब बांसवारी (बांस के खेत) में शौच करने गई थी। वहीं पर गांव का ही रवि कुमार पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही नाबालिग वहां पहुंची आरोपी ने उसे पकड़ लिया और पटककर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान पीड़ित द्वारा चिखने चिल्लाने पर उसका ममेरा भाई दौड़ कर गया तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। जिसके बाद उसकी पुत्री ने सारी घटना की बात उसे बताई। वहीं पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके घर में शौचालय है। उसकी मां शौचालय में ताला बंद कर सरेह में किसी काम से गईं थी। (दरअसल, शौचालय दरवाजे पर बना हुआ है। इस वजह से बाहरी लोग भी उसका उपयोग करने लगते हैं।

इसलिए लड़की की मां खेत जाते वक्त उसका ताला लॉक कर देती है।) इसके बाद लड़की को मजबूरन शौच के लिए बांस-बाड़ी में जाना पड़ा। शिकारपुर थाना के एएसआई सह केस के अनुसंधानक अजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच और बयान के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading