दरभंगा में किशोर की गो’ली लगने से मौ’त:दोस्तों के साथ देसी क’ट्टा से खेलने के दौरान हुई फा’यरिंग

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सिमरटोका गांव में रविवार को गोली लगने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान सीमरटोका गांव निवासी रामजतन सदा के 14 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर सदा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि श्याम सुंदर अपने तीन-चार सहपाठियों के साथ गांव के ही सूरज सदा के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान देसी कट्टे से फायरिंग हो गई और श्याम सुंदर के पेट में जाकर गोली लग गई।

दरभंगा में किशोर की गोली लगने से मौत: दोस्तों के साथ देसी कट्टा से खेलने के दौरान  हुई फायरिंग, पेट में लगी गोली – Bharat News India

घटना की सूचना पर परिजनों एवं गांव के लोगों ने गोली से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक को वापस गांव लाकर इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। बाढ़ ग्रसित इस गांव में पुलिस मोटर बोट का उपयोग कर पहुंची। नाबालिग के पास लोडेड देशी कट्टा कहां से आया और गोली क्यों चलाई गई। इसकी जानकारी कहीं से भी निकल कर सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

मृत बालक अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उजुआ गांव निवासी भगवान राय के नाबालिग पुत्र ने गोली मारी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.