नालंदा में 9वीं क्लास की एक छात्रा ने ज’हर पीकर अपनी जा’न दे दी। 2 लड़के अ’श्लील तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। फोटो के बदले वो 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। रेप करने और मा’रपी’ट की थी ध’मकी भी दे रहे थे। लड़की ने ये बात अपने घर पर भी बताई थी, लेकिन ब’दनामी के ड’र से परिवार चुप रहा। लड़कों ने लड़की के पिता और मां के साथ भी मा’रपी’ट की। दोनों लड़के भी नाबालिग हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पू’छताछ की जा रही है।
लड़की ने अपने घर पर ही ज’हर पिया था। पिता ने बताया कि ना’राज होकर कमरा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद पापा मुझे बचा लो…पापा मुझे बचा लो…बोलने लगी। कैसे-जैसे दरवाजा तो’ड़ा तो देखा ज’हर पी चुकी थी। इसके बाद अस्पताल ले गए जहां उसकी मौ’त हो गई।
लड़की ने कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लड़कों के नाम के साथ उसने लिखा है कि ये लोग फोटो से मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। रेप करने की धमकी दे रहे हैं। मेरे परिवार की बदनामी हो रही है। उसने पिता और मां के साथ भी मारपीट की। उसे सजा-ए-मौत सुनाइएगा।]
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी लड़कों से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। धोखे से उसने कुछ अश्लील तस्वीरें ले ली थी। उससे वो ब्लैकमेल करने लगा। 5 लाख रुपए की डिमांड की। नहीं देने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी देता था। रविवार शाम को इसका विरोध किया तो दो लड़कों ने घर घुसकर मारपीट भी की और बदनाम करने की धमकी भी दी थी।
इतना ही नहीं पिता ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। और बर्बाद कर दूंगा ऐसा कहकर फरार हो गया। इसके बाद तंग आकर लड़की ने रविवार शाम को जहर खा लिया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। सोमवार सुबह इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।
पिता का कहना है कि वो बीमार थे। एक महीना तक पटना में रहकर इलाज करवाया। इस बीच ये सब हुआ पता भी नहीं चला। परिजनों का कहना है कि बेटी पढ़ाई न छूटने के डर से किसी के पास कुछ नहीं बोली। वह चुपचाप ये सब सहती रही। पिता का कहना है कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों लड़के बिहारशरीफ में एक लॉज रहते हैं। दोनों ने पहले लड़की से दोस्ती की। इसके बाद जब पिता का इलाज करवाने के लिए पटना गए तो लड़का उसके करीब आया। एक दिन दोनों काफी करीब आ गए। इसी दौरान अश्लील तस्वीरें खींच ली। कुछ दिन बाद जब ये बात किशोरी को बता चली तो वह दंग रह गई। इसके बाद दोनों से बातचीत बंद कर दिया। ये बात दोनों को नागवार गुजरी। दोनों किशोरी को परेशान करने लगे। अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देते थे। इन सबसे तंग आकर किशोरी ने सुसाइड कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
