मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का मार्ग बदला

मुजफ्फरपुर-सगौली दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत महवल-चकिया रेलखंड पर एनआई कार्य को लेकर मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। ट्रेनों में आज आनंद विहार से आने वाली गाड़ी सं. 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी -मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

14 सितंबर तक मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी- रक्सौल-सगौली के रास्ते चलायी जाएगी।

14 सितंबर तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलायी जाएगी।

14 सितंबर तक रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी। 13 सितंबर तक हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलायी जाएगी।

13 सितंबरको दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी। 14 सितंबर को बनारस से खुलने वाली गाड़ी सं. 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

14 सितंबर को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12537 मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलायी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading