बिहार राज्य रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में सीवान की बेटियों का जलवा, बड़े अंतर से भागलपुर को हराया

बिहार रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की बेटियों ने अपना जलवा दिखाया है. राज्य जूनियर महिला और पुरुष रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में सीवान की लड़कियों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है. प्रतियोगिता का आयोजन बिहार रग्बी फुटबॉल संघ के द्वारा अरवल जिला के गांधी मैदान में हुआ था.

सिवान की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भागलपुर टीम को 17-0 से हराया

यह प्रतियोगिता नौ से 12 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित हुई थी. सीवान की टीम अपने सभी मैचों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी, यहां उसने जहानाबाद की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में सीवान और मुजफ्फरपुर जिले की टीम के बीच जोरदार संघर्ष हुआ. इसमें सीवान की टीम उप-विजेता घोषित हुई. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में भागलपुर से सीवान का मुकाबला हुआ. इसमें सीवान की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भागलपुर की टीम को 17-0 से हराते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया.

सभी मैचों में टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

सीवान जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीवान की बेटियां ने अपने सभी लीग मैच को जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. जहां प्री-क्वार्टर फाइनल में दरभंगा से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल, फिर क्वार्टर फाइनल में जहानाबाद की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम से कड़ा संघर्ष हुआ जिसमें सीवान की टीम उप-विजेता बनी. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पटना ने भागलपुर को हराया. तीसरे स्थान के लिए भागलपुर और सीवान के बीच मैच खेला गया जिसमें सीवान की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भागलपुर को 17-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया.

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों का हुआ था चयन

बिहार राज्य जूनियर महिला एवं पुरुष रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए सीवान जिले की रग्बी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण एवं चयन रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी मैरवा में किया गया था. खिलाड़ियों को बेहतर तकनीक से अवगत कराया गया था जिसके कारण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीवान की बेटियों ने कांस्य पदक जीता.

एकेडमी के मुख्य कोच व निदेशक का रहा महत्वपूर्ण योगदान

रग्बी फुटबॉल टीम को तैयार करने में सीवान के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य कोच व निदेशक संजय पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने प्लेयर्स को खेल की बारीकियों को समझाया और जीतने के लिए तैयार किया. सीवान की बेटियों के कांस्य पदक जीतने पर सीवान जिला रग्बी फुटबाल संघ के सभी पदाधिकारी व सीवान जिला आईएमए के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा, आईएमए के सचिव डॉ. शरद चौधरी, संयुक्त सचिव डॉ. अशोक कुमार, डॉक्टर राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, वरीय चिकित्सक डॉक्टर रामा जी चौधरी, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा, डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉ रीता सिन्हा, डॉक्टर सत्य प्रकाश, सीवान जिले के कई अन्य खेल प्रेमियों ने सीवान की बेटियों को जीत की बधाई दी.

क्या कहते हैं संजय पाठक
सीवान के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि सीवान जिले की बेटियां धीरे-धीरे रग्बी खेल में भी अपना स्थान पक्का कर रही हैं. इनके सीवान के मैरवा लौटने पर एकेडमी में आरएलबीएसए फाउंडेशन के द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading