मुर्गी चो’री के आ’रोप में लोगों के बीच होता था झ’गड़ा,असली मुर्गी चो’र पकड़ लिया

बगहा में मुर्गियां पाल रहे लोगों ने मंगलवार को राहत की सांस ली। दरअसल, लौकरिया थाना क्षेत्र के तीनफेड़िया पंचायत के दुधौरा कॉलोनी में लगातार गायब हो रही मु’र्गियों को लेकर लोग परेशान थे।

लोगों ने अजगर को पकड़ बोरे में भरा।लोग पड़ोसियों पर मुर्गी चो’री का आ’रोप लगा झ’गड़ा तक कर रहे थे। इसी बीच आज लोगों ने असली मुर्गी चो’र को पकड़ लिया। वो इंसान नहीं बल्कि अ’जगर निकला। लोगों ने 13 फीट और 60 किलो वजनी अजगर को पकड़ वन विभाग को सौंप दिया।

दुधौरा कॉलोनी में एक माह के दौरान करीब 10 मुर्गियां गा’यब हो गई थी। लोग आपस में ही एक-दूसरे को श’क की नजर से देख रहे थे। मुर्गी चोरी के आरोप में लोगों के बीच कई बार हल्का वि’वाद भी हो गया।

इसी बीच मंगलवार को श्याम सुंदर साहनी के घर के पीछे दाना चुग रहीं मुर्गियां अ’चानक भा’गने लगी। परिजनों की नजर पड़ी तो उन्हें लगा कोई मुर्गी चो’री करने पहुंचा है।

परिजन मुर्गियों के पीछे दौड़े तो देखा विशालकाय अजगर उन्हें निगलने के प्रयास में था। फिर क्या था। परिजनों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अजगर को रस्सी से बांध दिया। अजगर इतना वजनदार था कि उसे तीन लोगों ने पकड़ बोरे में भरा। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को साथ ले गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading