बर्दवान जेल में सा’जिश, बिहार में म’र्डर, सात महीने बाद पकड़े गए का’तिल

लखीसराय. बिहार की लखीसराय पुलिस ने चर्चित महेंद्र बिंद हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को खगौर गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में किऊल थाना क्षेत्र के खगौर निवासी कुख्यात अपराधी रंजीत बिंद की पत्नी मुस्कान कुमारी, मो.सज्जाद, पटना जिले के हथीदह निवासी मो. राजा शामिल हैं. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बीते 21 फरवरी को किउल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में महेंद्र बिंद की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी.

हत्याकांड का खुलासा करते एसपी और अन्य

इस घटना के बाद पुलिस गिरफ्तार  अभियुक्तों की लगातार तलाश कर रही थी. एसपी पंकज कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महेंद्र बिंद हत्याकांड में खगौर गांव के पांच लोगों को नामजद किया गया था. जब पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर घटना में शामिल शूटर शिवा को गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. एक वर्ष पूर्व विकास यादव की हत्या से संबंधित दर्ज किऊल थाना कांड संख्या 27 /21 के अभियुक्तों द्वारा साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया.

महेंद्र बिंद की हत्या कर वादी को अपने साथ में करने के लिए दवाब बनाना चाहता था. महेंन्द्र बिंद के हत्या कि साजिश बर्दवान जेल में बंद कुख्यात रंजीत बिंद ने रची थी, जबकि हत्या में लाइनर का काम रंजीत बिंद की पत्नी मुस्कान ने किया था. छापेमारी दल में किऊल थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, आयुष कुमार, अनामिका कुमारी, डीआईयू शाखा प्रभारी शशिभूषण, सिपाही विभूति कुमार एवं टाइगर मोबाइल शामिल थे.

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि जिले मे विधि-व्यवस्था कायम रखने की लिए लगातार सभी थाना क्षेत्रो मे विशेष चौकसी बरती जा रही है. सभी कांडो मे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.