राजस्थान में एक लड़की को गला काटने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपना धर्म बदलकर युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवक की असलियत सामने आने के बाद युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने युवती को जान से मारने और गला काटने की धमकी दी है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक बंटी उर्फ अली हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के परिजनों पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
![]()
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वो साल 2017 में एक दुकान पर मोबाइल ठीक करवाने के लिए गई थी जहां पर उसकी मुलाकात बंटी नाम के युवक से हुई। जिसने अपना मोबाइल देकर पीड़िता का मोबाइल ठीक करने के लिए ले लिया। कुछ दिनों बाद युवक का पीड़िता के पास फोन आया कि मोबाइल सही हो गया है। लेकिन, पीड़िता उस दौरान कोटा में थी। कोटा पता बताने पर युवक मोबाइल देने कोटा आया। इस दौरान युवक ने अपना नाम बंटी बताया और दोनों के बीच बातचीत होना शुरू हो गई।

शादी का झांसा देकर कई बार किया यौन शोषण
दरअसल, 14 फरवरी 2017 को आरोपी युवक पीड़िता के कमरे पर आया और शादी का प्रपोजल रखा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक बंटी उर्फ अली हुसैन नाश्ता लेकर आया था, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसके बाद पीड़िता बहोश हो गई और जब उसे होश आया था तो बंटी पास में सो रहा था। पीड़िता के चिल्लाने पर वह भाग गया। इसके बाद से वह अश्लील वीडियो परिवार वालों को दिखाने की धमकी देकर रेप करने लगा। इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता को परेशान करना शुरू किया।

पर्स में मिले दो पहचान पत्र से पीड़िता का हुआ शक
पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी उसके कमरे पर आया था। जब उन्होंने उसका पर्स चेक किया तो इसमें दो पहचान पत्र मिले। एक पर बंटी नाम लिखा हुआ था और दूसरे पर अली हुसैन। उसी दिन पीड़िता को पता चला कि बंटी दूसरे धर्म से है। जब पीड़िता ने उससे इसके बारे में पूछा तो वो मारपीट करने लगा। उसने यह भी बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी अली हुसैन कोटा के विज्ञान नगर में रहता है। जिसके बाद से आरोपी पीड़िता को गला काटने की धमकी दे रहा है।



