50 साल की महिला को 17 साल के लड़के से हुआ इश्क, फिर ऐसा किया कि हो रही चर्चा

यूपी के अलीगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग का एक अनूठा मामला सामने आया है। एक 50 साल की महिला का 17 साल के किशोर पर दिल आ गया। 3 सितंबर को दोनों ने अपना-अपना घर छोड़ दिया। परिवार वाले उनकी तलाश में लगे हैं।

50 साल की महिला को 17 साल के लड़के से हुआ इश्क, फिर ऐसा किया कि हो रही चर्चा

मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां एक व्यक्ति का सटरिंग का काम है। मोहल्ले का 17 साल का एक किशोर डेढ़ साल पहले काम पर लगा था। इसी बीच किशोर का मालिक की पत्नी, जो कि 50 साल की है और उसके चार बच्चे हैं, उससे प्रेम संबंध हो गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने बीते 3 सितंबर को अपना घर छोड़ दिया। दोनों के परिवार वाले उनकी तलाश में लगे हैं। पुलिस को भी शिकायत की गई है। क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार जायसवाल केे मुताबिक महिला व किशोर की तलाश की जा रही है।

मोहल्ले का ही रहने वाला है किशोर
किशोर और उसकी 50 साल की प्रेमिका एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के संबंधों के बारे में मोहल्ले के लोगों को भी खबर लग चुकी थी, इसी के चलते उन पर परिवार वालों ने बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। इससे परेशान होने पर दोनों ने अपना-अपना घर छोड़ दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading