प्रशांत किशोर के ट्वीट पर JDU ने दिखाया आइना, कहा- इतने बड़े नेता नहीं कि बिहार की सियासत को प्रभावित कर सके

पटना. तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा,आने वाली मानवता को लेकिन क्या मुख दिखलाऊंगा, रामधारी सिंह दिनकर की कविता की ये दो लाइन बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि ये लाइन चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर यानी PK ने तब लिखी है, जब उनकी बंद कमरे में दो दिन पहले मुलाकात होती है. और मुलाकात की पुष्टि खुद नीतीश कुमार करते हैं. इसी के साथ ये कयास तेज हो जाते हैं कि क्या प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम करने वाले हैं, लेकिन मुलाक़ात के कुछ घंटे बाद ही PK के एक ट्वीट में लिखी ये लाइनें नीतीश कुमार पर सीधा निशाना माना जा रहा है. जिसके बाद JDU ने भी प्रशांत किशोर पर जोरदार पलटवार किया है.

Prashant Kishor Hits Back At Nitish Kumar With Photo Tweet Then Deletes It | Bihar Politics: इन चार फोटो के साथ प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, फिर डिलीट

बिहार सरकार के मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशांत किशोर के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है. इसके पहले भी उनका एक बयान आया था कि नीतीश जी मेरा इंतजार करते रहे, हम मिलने नहीं गए. फिर मिलने गए यानी मिलने तो खुद प्रशांत किशोर गए. निश्चित रूप से समय मांगा होगा या उनके लिए किसी ने बात की होगी. उसके बाद मिलने गए. मिलने के बाद ट्वीट किया और जो ट्वीट किया वो अच्छे सेंस में नहीं किया गया है. एक मीटिंग हुआ और उसके बाद ट्वीट हुआ. दोनों एक दूसरे का विरोधाभास है, तो फिर मिलने क्यों गए. इसका जवाब तो प्रशांत किशोर ही दे सकते हैं.

अशोक चौधरी से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या आप लोग चाहते हैं कि प्रशांत किशोर आप लोगों के साथ काम करे. इस पर वे कहते हैं कि ये निर्णय तो हमारे नेता नीतीश कुमार को करना है. हम लोगों को तो करना नहीं है. नेता का निर्णय होगा कि PK को हम लोगों के साथ काम करना है. तो हम सब लोग मिल कर काम करेंगे. लेकिन जिस तरह का ट्वीट आया है उससे तो नहीं लगता है कि वो साथ आकर काम करने की स्थिति में हैं. क्योंकि ट्वीट तो बहुत अच्छे सेंस में नहीं है.

अशोक चौधरी से जब ये पूछा गया कि अगर PK आपके साथ काम नहीं करते हैं और भाजपा के साथ काम करने लगे तो इस पर कहते है कि वो अपनी राजनीतिक पाली खेलने की तैयारी कर रहे हैं. तो निश्चित रूप से कुछ ना कुछ प्लान किए होंगे. उनके दिमाग में कुछ ना कुछ बात रही होगी. आगे अपनी पाली खेलने की तैयारी कर रहे होंगे. उसकी तैयारी कर रहे होंगे.

लेकिन जब अशोक चौधरी से ये सवाल पूछा गया कि अगर आप लोगों के साथ PK नहीं आते हैं और आपके विरोध में चले जाते हैं तो आप लोगों को झटका लग सकता है. इस पर अशोक चौधरी बड़ा बयान देकर बड़ा इशारा कर देते हैं. हंसते हुए कहते हैं कि प्रशांत किशोर इतने बड़े नेता नहीं है जो बिहार में किसी को झटका दे सके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading