रोजगार चाहिये या बनना है आत्मनिर्भर… तो लें यह प्रशिक्षण, जानिए कितनी होगी कमाई

बेगूसराय: मौजूदा समय में नौकरी के मामले में शैक्षिक योग्यता पर कौशल विकास भारी पड़ रहा है. इन दिनों भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, दिल्ली की पहल के बाद बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई है. इस प्रशिक्षण के बाद युवा खुद ट्रैक्टर खरीद कर कृषि से जुड़ा रोजगार कर सकते हैं या इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर युवा कहीं भी ट्रैक्टर चलाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं.

रोजगार चाहिये या बनना है आत्मनिर्भर... तो लें यह प्रशिक्षण, जानिए कितनी  होगी कमाई - QA India News

इस योजना को शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण देकर ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. कौशल विकास योजना के तहत दिया जाने वाला प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क होता है.

शुरुआत में 30 युवा ले रहे हैं प्रशिक्षण

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुषमा ने बताया कि खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं. इस प्रशिक्षण में ट्रैक्टर से जुड़े सभी प्रकार के कृषि यंत्र के बारे में बारीकी से जानकारी दी जाती है.

ऐसे मिलेगा रोजगार

प्रशिक्षण हासिल कर रही कंचन कुमारी, गोरेलाल कुमार, दीपक कुमार आदि छात्रों ने बताया कि उन्हें ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण और तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है. इस प्रशिक्षण के बाद वो आसानी से रोजगार पा सकते हैं या आत्मनिर्भर होकर अच्छा आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. इस प्रशिक्षण के बाद हमें गांव में ही रोजगार मिल जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading