पि’स्तौल की नों’क पर ना’बालिग से 8 लड़कों ने किया रे’प फिर वायरल कर दिया वीडियो

वैशाली. बिहार की वैशाली पुलिस ने जंदाहा में नाबालिग से हुए गैंगरेप की घटना का पूरी तरह खुलासा कर दिया है. गैंगरेप की इस घटना को एक, दो नहीं बल्कि आठ की संख्या में रहे मनचलों ने अंजाम दिया था. इस रेप कांड में नाबालिग के साथ क्रूरता पूर्वक ज्यादती की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस के मुताबिक गैंगरेप कांड की पूरी पटकथा भी पहले ही लिखी गई थी जिसके तहत एक लड़का नाबालिग लड़की को पिस्तौल की नोंक पर बाइक से लेकर जंदाहा थाना क्षेत्र के धदुआ गांव पहुंचा था.

Supreme Court issues notice to Centre on appeal against Delhi High Court  split verdict in marital rape issue - Marital Rape : मैरिटल रेप मामले में  दिल्ली हाईकोर्ट के विभाजित फैसले को

वहां पहले से ही अन्य लड़के मौजूद थे. खेत के बगल में बने जंगल में पिस्तौल की नोंक पर जबरन रानी (काल्पनिक नाम) को ले जाया गया जहां सभी ने मिलकर ना सिर्फ उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया बल्कि मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई. इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन जंदाहा थाने पहुंचे, जहां पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया.

इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी मनीष ने महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन मामले की जांच के लिए किया था, साथ ही पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से वायरल वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू की और एक के बाद एक पांच आरोपियों को धर दबोचा गया.

पकड़े गए दो आरोपियों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब मामला पूरी तरह साफ हो गया. पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि आमोद राय पिस्तौल की नोंक पर रानी को जबरन बाइक से लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था जहां पहले से रौशन पासवान, छोटू कुमार आदि मौजूद थे. पुलिस की गिरफ़्त में आने के बाद छोटू कुमार व कुणाल कुमार ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना के बारे में जानकारी दी है. इन तीनों के अलावा पकड़े गए अभियुक्तों में अभिनंदन कुमार और धीरज कुमार शामिल है. पुलिस की गिरफ्त में आए पांचों आरोपी जंदाहा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading