पूर्व मुखिया ह’त्याकां’ड में आ’र्म्स के साथ शू’टर समेत चार गि’रफ्तार

शिवहर पुलिस ने आर्म्स के साथ शूटर समेत चार ब’दमाशों को गि’रफ्तार करते हुए श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रामवन गांव में हुए चर्चित पूर्व मुखिया सह जाप नेता सुबोध राय ह’त्याकांड उद्भेदन करने में सफलता पाई है।

श‍िवहर में सुबोध राय हत्‍याकांड के आरोप‍ित ग‍िरफ्तार। फोटो-जागरणपुलिस की टीम ने रामवन गांव स्थित नीरज सिंह के घर पर छा’पेमारी कर रामवन निवासी नीरज सिंह के अलावा शूटर पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना के गवेंद्री निवासी उमेश सिंह, पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना के बड़कागांव निवासी सन्नी सिंह व मिट्ठू सिंह समेत चार को गि’रफ्तार किया है।

इस दौरान पुलिस की टीम ने इन ब’दमाशों के पास से दो पि’स्टल, सात का’रतूस, चार मोबाइल और दो बाइक भी ब’रामद की है। इसकी जानकारी प्रभारी एसपी सह डीएसपी मुख्यालय शशि शंकर कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

प्रभारी एसपी ने बताया कि पुलिस को रामवन गांव निवासी नीरज सिंह के घर पर दो बाइक पर सवार चार लोगों के आने की गु’प्त सूचना मिली थी। इसके आलोक में एक टीम गठित की गई। जिसमें जिला अभियोजन कोषांग के प्रभारी विकास कुमार राय, एसआइटी के अनिल कुमार, श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, श्याम नारायण प्रसाद, वज्रा टीम के अवर निरीक्षक चंदन कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रोहित कुमार तथा पुलिस बल को शामिल किया गया।

इस टीम ने रामवन गांव स्थित नीरज सिंह के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आर्म्स, मोबाइल और बाइक जब्त करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। पू’छताछ में गि’रफ्तार उमेश सिंह, मिट्ठू सिंह व सन्नी सिंह ने नीरज सिंह द्वारा तीन लाख में सुबोध राय की ह’त्या की सुपारी दिए जाने की जानकारी दी। बताया कि एडवांस में 50 हजार रुपये मिले थे। जिसे पांच शू’टरों के बीच दस-दस हजार रुपये बांट लिए थे।

शेष ढाई लाख रुपये लेने के लिए नीरज सिंह के घर पहुंचे थे। प्रभारी एसपी ने बताया कि, ह’त्याकां’ड में शामिल मधु सिंह नामक शूटर मोतिहारी में सीएसपी लू’टकां’ड में गि’रफ्तार होकर जे’ल में बंद है। एसपी ने बताया कि, पूछताछ में यह सामने आया हैं कि सुबोध राय की ह’त्या को लेकर श्यामपुर भटहां थाने में दर्ज प्रा’थमिकी में आ’रोपित बनाए गए सभी नौ लोग साजिश में शामिल थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए ब’दमाशों का आ’पराधिक इतिहास रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading