बड़ी खबर: मुजफ्फरपुर के ICICI बैंक से दि’नदहाड़े 13 लाख रुपए की लू’ट

मुजफ्फरपुर. बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से है जहां दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. बैंक लूट की ये घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही इलाके की है जहां अपराधियों ने आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच को सोमवार को दिनदहाड़े निशाना बनाया.

बिहार: ICICI बैंक से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए लूट ले गए लुटेरे

तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक से 13 लाख रुपए लूट लिए और आराम से चलते बने. जानकारी के मुताबिक लूट की इस घटना को जिस वक्त अंजाम दिया गया उस वक्त काफी संख्या में बैंक में ग्राहक मौजूद थे. मामले की जानकारी मिलते के साथ ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.