पटना. भाजपा और JDU के बीच गठबंधन टूटने के बाद से ही भाजपा और JDU नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं. मौका कोई भी हो एक-दूसरे पर हमला बोलना नहीं भूलते. लेकिन इसी बीच बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है. जिसकी खूब चर्चा हो रही है. ये ऑफर सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को तब दिया है, जब इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार उतर प्रदेश के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. जिसका संकेत इशारों में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दिया है.
![]()
फूलपुर से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की चर्चा पर जब सुशील मोदी से सवाल पूछा गया तो सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि फूलपुर क्यूं नीतीश जी गुजरात की किसी सीट से चुनाव लड़ें, क्योंकि वहां उनकी बिरादरी के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है.

लेकिन सुशील मोदी का ये ऑफर नीतीश कुमार पर एक बड़ा कटाक्ष था, जो सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा था. दरअसल सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के उतर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की खबर पर बोल रहे थे और उसी दौरान नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उतर प्रदेश क्या वो कहीं से लड़े उनकी जमानत जब्त हो जाएगी. वो गुजरात से चुनाव लड़ लें उनकी बिरादरी के लोग वहां पर हैं.

सुशील मोदी कहते हैं कि उन्हें पता है कि बिहार की किसी भी सीट से वो चुनाव लड़ेंगे तो उनकी हार तय है क्योंकि भाजपा का डर उन्हें बुरी तरह से सता रहा है और इसी डर की वजह से वो बिहार से बाहर किसी सीट पर लड़ना चाहते हैं. लेकिन उतर प्रदेश में भी उन्हें पता है कि वहां योगी जी का शासन है और कुछ दिन पहले ही सपा के सबसे बड़े गढ़ में दो लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है. उसके पहले भी बुआ और बबुआ का गठबंधन का हश्र वो देख चुके हैं.

वहीं सुशील मोदी ने प्रशांत किशोर को लेकर भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को खुद बुलाकर मुलाकात की और जब बात नहीं बनी तो उनके पार्टी के लोग हमला बोल रहे हैं. ब भाजपा का एजेंट बता रहे हैं, जो भी उनके विरोधी हैं सब भाजपा के एजेंट हो गए. पहले अपनी गद्दी बचाइये. वहीं IRCTC मामले में तेजस्वी यादव को नोटिस मिलने पर कहा कि ललन सिंह और शिवानंद तिवारी ने ही सबूत मुहैया कराया था.


