झमाझम बार‍िश के बाद उत्तर बिहार में अगले दो दिनों के ल‍िए मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया पूर्वानुमान

मुजफ्फरपुर। ज‍िले में सुबह से मौसम समान्य है। हल्की हवा बह रही है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 48 घंटे के भीतर वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मानूसन की सक्रियता बनी हुई है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार को दिन में धूप निकली।

मुजफ्फरपुर समेत उत्‍तर ब‍िहार के ज‍िलों में बार‍िश की संभावना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दोपहर में अचानक मौसम की गति बदली और झमाझम वर्षा हुई। इससे गर्मी से निजात मिली। जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा रहा।

न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह सात बजे 94 प्रतिशत व दोपहर दो बजे 84 प्रतिशत पर जाकर ठहरा। इस बीच पूरबा हवा 6.7 किलोमीटर की गति से चली। 10 मिलीमीटर वर्षा हुई।

अगले 21 सितंबर तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में कम दबाव के क्षेत्र बनने से उत्तर बिहार के जिलों में अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के चलते पूर्वानुमान में अच्छी वर्षा की संभावना है।

अगले 24-72 घंटे के दौरान मुजफ्फरपुर व आसपास के जिले के अधिकतर स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस एवं सामान्य 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमानित अवधि में 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिन तक पूरवा हवा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत आर्दता रहने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.