मुजफ्फरपुर। न’कली नोट के अंतरराष्ट्रीय त’स्कर व एनआइए के दो लाख के इ’नामी सुधीर कुशवाहा के सिंडिकेट से जुड़े खुर्शीद की गि’रफ्तारी को लेकर नगर थाना की पुलिस कोलकाता जाएगी। मामले के पर्यवेक्षण के बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक रामनरेश पासवान ने अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है।
उन्होंने मामले के जांच अधिकारी नगर थाना के दारोगा ओमप्रकाश को उसके नाम पते का सत्यापन कर उसे गि’रफ्तार करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में उन्होंने का’नूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर पुलिस उपाधीक्षक रामनरेश पासवान ने नकली नो’ट के सिंडिकेट से जुड़े तस्करों की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का निर्देश जांच अधिकारी को दिया है।
उन्होंने सुधीर के पास से ज’ब्त एक लाख 51 हजार रुपये के नकली नोट की विधि विज्ञान प्रयाेगशाला एफएसएल पटना से जांच कराने व प्रा’थमिकी आ’रोपितों का आ’पराधिक इतिहास खं’गालने का निर्देश दिया है। सुधीर के पास से जब्त बाइक के मालिक के नाम-पते का सत्यापन कर उसकी गि’रफ्तारी के भी निर्देश दिए गए हैं।
छह जुलाई को सुधीर कुशवाहा को नगर थाना क्षेत्रके स्टेशन रोड से गि’रफ्तार किया गया था। वह पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन गांव का रहने वाला है। वह नेपाल में रहकर न’कली नोट के सिंडिकेट का सं’चालन करता है।
उसके सिंडिकेट में काठमांडु के लाल मोहम्मद, प्रमोद कुशवाहा काेलकाता के खुर्शीद शामिल है। इन दिनों वह खुर्शीद की माध्यम से ही नकली नोट की त’स्करी कर रहा था।


