मुजफ्फरपुर: दशहरा के शुभ अवसर पर मंगलवार को शहर के माड़ीपुर स्थित द लैंडमार्क होटल सभागार में डांडिया का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानव सेवा महिला संगठन मुजफ्फरपुर की कविता चौधरी के तत्वधान में हुआ। रेखा सिंह की अध्यक्षता में देवी पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। लोगों के मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी।

विभिन्न हिंदी गानों की धुन पर डांडिया के साथ महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सैंकड़ों कि संख्या में महिलायें रंगीन लिबास में सजी धजी नजर आई।महिलाओं ने डांडिया का खूब आनंद उठाया। इस कार्यक्रम की आयोजक कविता चौधरी ने बताया कि कोरोना के बाद ये पहली बार है जब ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि इस कार्यक्रम में डांडिया के साथ-साथ चुनरी सम्मलेन का आयोजन भी किया गया। इसी के साथ कविता चौधरी व रेखा सिंह ने सभी को नवरात्री की शुभकामना दी।

मौके पर कल्याणी शर्मा, शालिनी चौधरी, भावना स्वाति, मोनालिसा सिंह, निशा जायसवाल समेत अन्य मौजूद थे।










