पति बना है’वान, पत्नी को उतारा मौ’त के घाट.. खुद ट्रे’न से क’टकर दी जा’न

समस्तीपुर:बिहार के समस्तीपुर में पति ने हैवावियत की सारी हदें पार कर दी. बुधवार की सुबह जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव में युवक ने धारदार हथियार से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बीच बचाव करने पहुंची अपनी मां और बेटा-बेटी को भी काटकर जख्मी कर दिया.

Thumbnail imageखुद ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

पत्नी की हत्या के बाद युवक ने भी बछबाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. वहीं जख्मी मां-बेटे और बेटी का इलाज कराया जा रहा है. घटना की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने युवक के घर से पत्नी का शव बरामद किया है. युवक की पहचान साहिट गांव के राजेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र राजेश प्रकाश के रूप में हुई है.

पेट्रोल पंप का संचालक था युवक

मृतका की पहचान अनामिका देवी 42 के रूप में की गई है. जख्मी मां कुमुद सिंह, बेटा राजवीर कुमार और बेटी नंदनी बताई गई है. मृतक युवक पेट्रोल पंप का संचालक था. थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है और मामले की छानबीन की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.