पटना जिले के धनरुआ थाना के दुभारा गांव निवासी बाबूचंद यादव के पुत्र 23 वर्षीय मुन्ना कुमार को बुधवार सुबह अ’पराधियों ने गो’लियों से भू’न दिया। सीने में तीन गो’ली लगने से युवक की घ’टनास्थल पर ही मौ’त हो गई। घ’टना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।
श’व को पो’स्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने शव नहीं उठने दिया। करीब तीन घंटे से श’व वहीं पड़ा है। लोग ह’त्यारे की गि’रफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने एनएच 83 को भी जाम कर दिया है। इस वजह से गाड़ियों की लंबी क’तार लगी हुई है।
बताया जाता है कि मुन्ना कुमार अपनी बाइक से मसौढ़ी जा रहा था। करीब 10 बजे दिन में पटना-गया-डोभी एनएच 83 पर पहुंचते ही दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो अ’पराधियों ने उसे करीब से तीन गो’ली मा’र दी और फ’रार हो गए।
गो’ली लगने से वहीं पर मुन्ना कुमार की मौ’त हो गई। गो’लियों की आवाज सुनकर द’हशत का माहौल कायम हो गया। घ’टना का कारण जमीन से जुड़ा वि’वाद बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मुन्ना की मौ’त से गांव के लोग काफी आ’क्रोशित हैं। वहीं परिवार में मा’तम प’सरा हुआ है। मुन्ना पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था।



